ऑस्टियोपोरोसिस होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:25

ऑस्टियोपोरोसिस में क्या नहीं खाना चाहिए

मीट व उच्च प्रोटीन वाले अन्य पदार्थ

हड्डियों के लिए प्रोटीन की सही मात्रा बेहद जरूरी है-पर यह जरूरत से अधिक नहीं होनी चाहिए। कई बुजुर्गों की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बेहद कम होती है जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पर, अगर ऐसे स्पेशल हाई प्रोटीन वाले पदार्थ लिए जाए जिसमें प्रोटीन की मात्रा बेहद अधिक होती है, तो उससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने के बजाय कम हो जाती है। ऐसे में दूध व दूध से बने पदार्थ भी हड्डियों के लिए बेहद मददगार हो सकते हैं।
नमकीन खाने

ऐसे पदार्थ जिनमें नमक की मात्रा बेहद अधिक होती है, उनके सेवन से नमक में मौजूद सोडियम के चलते शरीर में मौजूद कैल्शियम का क्षरण होने लगता है। इसलिए डब्बाबंद, चिप्स आदि व अन्य नमकीन पदार्थों का इस्तेमाल सीमित रखना चाहिए। पैक्ड खानों में पोषण तत्वों की जानकारी अक्सर मौजूद रहती है; इसे सही से देखते हुए उन पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें सोडियम की मात्रा बेहद अधिक होती है। 20% या उससे अधिक सोडियम वाले खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल को सीमित रखते हुए रोजाना सोडियम का इस्तेमाल 2300 मिलीग्राम तक रखना चाहिए।
ऑक्सलेट वाले पालक व अन्य खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए

हालांकि पालक जैसे पदार्थों में अनेक पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं। पर, इनमें ऑक्सलेट भी बड़ी मात्रा में होते हैं जिससे कैल्शियम की बड़ी मात्रा के बावजूद हमारा शरीर इसे सोख नहीं पाता है। इसलिए पालक, बीट आदि को कैल्शियम के स्रोत के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
कैफीन वाले चाय, कॉफी तथा कोल्डड्रिंक जैसे पदार्थ

हालांकि चाय हड्डियों के लिए फायदेमंद है, पर चाय समेत उच्च कैफीन की मात्रा वाले अन्य पदार्थों के सेवन से शरीर की केल्शियम को सोखने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए ऐसे पेय पदार्थों के अधिक सेवन से हड्डियां लगातार कमजोर होती जाती हैं। शोध के मुताबिक, एक दिन में 3 कप से अधिक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, कोल्ड ड्रिंक्स में फास्फोरस भी होता है जो हमारे हड्डियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, पर इनके सेवन से शरीर में फॉस्फोरिक एसिड बनता है जो कि कैल्शियम के क्षरण और हड्डियों को कमजोर करने का जिम्मेदार बनता है।
शराब से बचें

शराब की अधिक मात्रा हड्डियों को कमजोर बनाता है। इसलिए इसके सेवन को हमेशा सीमित रखना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info